{"_id":"5b48fb334f1c1b4f748b47c1","slug":"141531509555-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व सामान चोरी किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व सामान चोरी किया
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
देवबंद की कमला विहार कॉलोनी निवासी तनुराज वर्मा ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार को किसी काम से अपनी कार में शहर आया था। यहां वह वहलना चौक पर पहुंचा, जहां कार खड़ी कर वह एक ऑफिस में चला गया। वहां से लौटकर देखा तो कार का शीशा टूटा हुआ था और कार में रखा लेपटॉप व अन्य सामान गायब था। पीड़ित ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन बदमाश का सुराग नहंी लगा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामूली कहासुनी के बाद परिवार पर हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड की मंदिर वाली गली निवासी अधिवक्ता नवाब अली चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि उसके दामाद आयशा पब्लिक स्कूल वाली गली के पास रहते हैं। आरोप है कि वहीं के इकराम, इनाम, दानिश, शावेज, रईस धोबी, भोलू कसाई व इरफान ने मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में अधिवक्ता के दामाद मोहसिन व उनके परिजनों पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।