फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मां-बेटा के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस

मां-बेटा के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sat, 12 May 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मां-बेटा के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी शांति नगर से कार सवारों द्वारा मां-बेटे के अपहरण की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली तो मामला दंपति के बीच मनमुटाव का पाया गया। मायके वाले विवाहिता और उसके बेटे को अपने साथ ले गए थे। विवाहिता के पति ने पुलिस कंट्रोल रुम को अपहरण की सूचना दी थी। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस कंट्रोल रुम को यह सूचना दी गई। पुलिस दौड़ कर मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की तो मामला विवाहिता के उत्पीड़न और दंपति के बीच मनमुटाव का पाया गया। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि शांति नगर निवासी अरविंद ने यह सूचना दी थी। उसकी पत्नी संजू और चार साल के बेटे हनी को अमरोहा से आए विवाहिता के परिजन अपने साथ ले गए। मायके वालों ने बताया कि सात वर्ष पहले संजू की शादी अरविंद के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि पति उसे परेशान करता है, जिस कारण वो आज यहां आए और बेटी और नाती को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed