{"_id":"5af347934f1c1b9f098b9174","slug":"141525893011-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालापार बवाल के आरोपी ने अदालत में किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खालापार बवाल के आरोपी ने अदालत में किया सरेंडर
Updated Thu, 10 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालापार बवाल के आरोपी ने किया सरेंडर
मुजफ्फरनगर। खालापार बवाल के एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
शहर कोतवाली के खालापार में वर्ष जून माह में यह बवाल हुआ था। पुलिस ने अवैध कटान की सूचना पर खालापार के कस्सावान में छापे की कार्रवाई की थी। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया था। लोगों ने पुलिस पर हमला कर गाड़ी में तोड़फोड़ कर आरोपियों को छुड़ा लिया था। पुलिस ने 56 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अभी तक 38 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। आठ आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है। बवाल का एक आरोपी मुस्तकीम पुत्र मजीद निवासी दक्षिणी खालापार फरार चल रहा था, जो कि कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। अभी एक और वांछित इस मामले में चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।