{"_id":"5ab945764f1c1be83f8b5362","slug":"141522091382-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड के अवशेष मलिने से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड के अवशेष मलिने से ग्रामीणों में रोष
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी में गोवंश के अवशेष जंगल में मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।
रतनपुरी निवासी मुनेश पुत्र अमर सिंह की गांव के बाहर ट्यूबवेल है। सोमवार को उसे ट्यूबवेल के पीछे सांड़ का सिर, खुर और अन्य कटे हुए अवशेष मिले। उसने इसकी खबर ग्रामीणों को दी। इससे पूर्व भी 16 मार्च को ग्रामीण मलखान पुत्र ननवा सिंह की गाय के कटे हुए अवशेष भी गांव के बाहर बंद पड़े ईंट भट्ठे के अंदर पड़े मिले थे। सोमवार को फिर ऐसी ही घटना की पुनरावृत्ति हुई। इसके अलावा रात में ग्रामीण चंद्रपाल पुत्र ज्ञानसिंह के घेर में से चोर एक बैल चोरी करके ले गए। ग्रामीणों ने बैल के भी काटे जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर बजरंग दल के प्रखंड सह संयोजक मास्टर सत्यजीत सोम, हरिओम सोम, प्रेमपाल सिंह, सनी, मोहन सिंह, रविकांत सोम, काका, मोनू सिंह, छोटू आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के जंगलों में खोजबीन की। इस ग्रामीणों ने पुलिस से शीघ्र दोनों घटनाओं का खुलासा करने एवं ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। मास्टर सत्यजीत सोम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध गोकशी का मुकदमा पंजीकृत किया है।