{"_id":"5aa8106e4f1c1b094a8b5176","slug":"141520963694-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू पुलिस ने दी शहर में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू पुलिस ने दी शहर में दबिश
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू पुलिस ने दी शहर में दबिश
मुजफ्फरनगर। संगीन मामलों के आरोपी पिता-पुत्र की तलाश में जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र में दबिश दी। जम्मू कश्मीर के चिनोनी थाने की पुलिस के एसआई पुरुषोत्तम सिंह टीम के साथ मंगलवार को यहां आए। शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि खादरवाला नवासी सलीम और उसका पुत्र वसीम उनके थाने से एक मामले में वांछित चल रहे हैं। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस के साथ आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। बाद में जम्मू पुलिस बैरंग लौट गई।
कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया
मुजफ्फरनगर। एक यात्री ने रोडवेज बस के कंडक्टर समेत चार लोगों पर उसके 66 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। शाहपुर थाना क्षेत्र के बरवाला निवासी अशोक कुमार ने यह मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रोडवेज बस में आ रहा था। वहलना चौक पर बस परिचालक व उसके तीन साथियों ने उसकी जेब में रखे 66 हजार रुपये निकाल कर चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक लापता
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र से एक युवक संदिग्ध हालातों में लापता हो गया। रहमतनगर निवासी सलीम ने बताया कि उसका पिता अनवर काम पर गया था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा और लापता हो गया। उसके वापस न आने पर तलाश की गई, मगर उसका पता नहीं चल सका। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।