{"_id":"5a8b18d24f1c1b462c8b8e16","slug":"141519065298-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से तमंचे के बल पर 60 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से तमंचे के बल पर 60 हजार लूटे
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
भोपा। कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर जौली के पास खोई व्यापारी से बदमाश तमंचे के बल पर 60 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। व्यापारी द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
थाना ककरौली क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी मौहम्मद सहूद पुत्र मौहम्मद शाहिद खोई व्यापारी है। गंगनहर पटरी पर जौली मोड़ के पास पहुंचा तो आम के पेड़ के पास खड़े युवक ने उसे बाइक रोकने का संकेत किया, तो सहूद ने बाइक नहीं रोकी। कुछ ही दूरी पर दो लोग बाइक पर खड़े थे, जिन्होंने अपनी बाइक सहूद की बाइक के आगे लगाकर रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे 60 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बाइक के बैग में रखी बिलबुक भी निकाल ले गए। सहूद ने विरोध किया तो लुटेरे ने उस पर तमंचे के बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। लुटेरे जाते समय बाइक की चाबी भी निकाल कर ले गए। बदमाशों के चले जाने के बाद सहूद ने एक व्यक्ति के मोबाइल से पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। पीड़ित ने भोपा थाने में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। उधर, थाना क्षेत्र के बेलड़ा निवासी मांगेराम ने भी क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी तीन लोगों पर मारपीट और नकदी लूटने के आरोप में थाने पर तहरीर दी है।
चार घंटे आपूर्ति
बाधित रहेगी
भोपा। भोपा विद्युत उपकेंद्र 35/11 के प्रभारी आजाद धीरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपविद्युत केंद्र भोपा पर मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसके कारण मंगलवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।