{"_id":"5bd0c001bdec221e2f5b582b","slug":"14-thousand-liter-petrol-recovered-six-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 हजार लीटर पेट्रोल बरामद, छह लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 हजार लीटर पेट्रोल बरामद, छह लोग गिरफ्तार
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
अवैध पेट्रोल के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव सिकरेडा के निकट चल रहे एक अवैध तेल डिपो पर एसटीएफ मेरठ व मीरापुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर बड़ी मात्रा में पेट्रोल व डीजल बरामद किया। मौके से एक टैंकर और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ मेरठ के सीओ ब्रिजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने बुधवार शाम को मीरापुर पुलिस को लेकर दिल्ली-पौड़ी हाईवे के गांव सिकरेडा के निकट स्थित एक गोदाम पर छापा मारा।
इस गोदाम पर मेरठ व सिकरेडा गांव के लोग मिलकर पेट्रोल-डीजल का अवैध कारोबार करते हैं। ये लोग नजीबाबाद आदि स्थानों से पेट्रोल-डीजल लाकर टैंकरों के माध्यम से आसपास के पेट्रोल पंपों पर भी सप्लाई करते हैं। एसटीएफ टीम ने बताया कि तेल में मिलावट भी की जाती है। मिलावट की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। करीब तीन घंटे चली छापे की कार्रवाई में 14 हजार लीटर पेट्रोल व करीब 200 लीटर डीजल बरामद किया गया।
बरामद तेल करीब दस लाख रुपये कीमत का बताया गया है। एसओ मीरापुर मनोज चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का सरगना योगेश पुत्र मेहकार निवासी पुटठा, टीपीनगर मेरठ भी शामिल है। इसके अलावा सिखरेडा निवासी दुष्यंत, सोनू पुत्रगण बुद्ध सिंह, निक्कू पुत्र सहेंद्र निवासी गांव टांडी, फलावदा मेरठ, गौरव पुत्र टीकाराम निवासी सिखरेडा, गोपाल पुत्र महिपाल निवासी टंढेडा, ककरौली भी गिरफ्तार किए गए है।
विज्ञापन
गिरोह का सरगना योगेश पहले भी मेरठ से इसी धंधे में गिरफ्तार कर जेल गया था। ये लोग नजीबाबाद तेल डिपो से आने वाले टैकरों से तेल निकाल कर उस तेल को देेहात में पेटी डीलरों को बेचते थे। पूछताछ के दौरान ककरौली निवासी शाहनवाज का भी नाम भी प्रकाश में आया है, जिसकी तलाश की जा रही है। एसआई अरुण सिंह की ओर से मीरापुर थाने पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पेट्रोल पंप से तेल चोरी करते पकड़ा सेल्समैन
मुजफ्फरनगर। शहर के शामली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन पंप की मशीन से तेल चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। आरोपी की करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले करते हुए उसके खिलाफ तहरीर भी दे दी गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड पर चरथावल बस स्टैंड के ठीक सामने भाजपा नेता का श्रीकृष्ण फिलिंग स्टेशन है। उक्त पेट्रोल पंप पर काफी समय से तेल चोरी होने के साथ ही तेल बिक्री की रकम भी चोरी हो रही थी।
पंप मालिक श्रीमोहन तायल ने बताया कि इस संबंध में कई बार कर्मचारियों से पूछताछ की गई, लेकिन उनके चुप्पी साधने के बाद पंप पर गोपनीय रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए। इसके साथ ही तेल चोरी होने को लेकर कंपनी के अधिकारियों की टीम भी जांच के लिए बुला ली गई थी, जो मंगलवार को भी पंप पर ही मौजूद थी।
भाजपा नेता ने बताया कि देर रात पंप का एक कर्मचारी मशीन को खोलकर रीडिंग के स्थान से तेल चोरी करने का प्रयास करने लगा, जिसकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उधर, मशीन खोलने की आहट सुनकर पंप के ऑफिस में सो रहे कंपनी के एक कर्मचारी की भी नींद खुल गई, जिसने कर्मचारी को रंगेहाथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने तेल बिक्री की रकम चोरी किए जाने का भी खुलासा किया। पंप के मैनेजर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कर्मचारी को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।