फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गन्ना समिति में मारपीट को लेकर दोनों पक्षों का मुकदमा

गन्ना समिति में मारपीट को लेकर दोनों पक्षों का मुकदमा

Thu, 25 Apr 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
गन्ना समिति में मारपीट को लेकर दोनों पक्षों का मुकदमा
गन्ना समिति प्रकरण में क्रास केस दर्ज
विज्ञापन

खतौली। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव सुभाष यादव ने मंगलवार को किराया बढ़ाने को लेकर दुकानदार हरीश के गोदाम में ताला लगा दिया था, जिसको लेकर दुकानदारों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। दुकानदार हरीश के परिवार की महिलाओं ने सचिव के साथ हाथापाई भी कर दी थी। हंगामा होने पर दुकानदारों और समिति के कर्मचारियों के साथ मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया था। थाने में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी थी। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि सचिव सुभाष यादव की ओर से व्यापारियों द्वारा कर्मचारियों से मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा तोड़फोड़ करते हुए सरकारी रिकार्ड को फाड़ने की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, दुकानदार हरीश की पत्नी सीमा की ओर से भी पुलिस ने मारपीट की धाराओं मेें मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed