{"_id":"5c8402c4bdec22140e106927","slug":"131552155332-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध ट्रक व तमंचे-कारतूस समेत दबोचा शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध ट्रक व तमंचे-कारतूस समेत दबोचा शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे समेत दबोचा बदमाश
मुजफ्फरनगर। शहर के काली नदी पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को ट्रक व तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद ट्रक आरोपी ने हरिद्वार के ज्वालापुर से चोरी करने की जानकारी दी है, जिसके आधार पर ट्रक को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
शहर कोतवाली के एसआई कपिलदेव शुक्रवार रात वहलना-पीनना बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना के आधार पर एक ट्रक को रोककर उसके चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। एसआई के अनुसार चालक की तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया गया। वहीं, जांच में बरामद ट्रक के भी कागजात नहीं मिले, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर चालक ने उसे हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर से एक सप्ताह पूर्व चोरी करने की जानकारी दी। एसएसआई अक्षय शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मंसूरपुर क्षेत्र के गांव लच्छेड़ा निवासी भागचंद उर्फ पिंटू है, जिससे बरामद किए गए ट्रक के संबंध में हरिद्वार पुलिस से जानकारी ली जा रही है। ट्रक का चेसिस व इंजन नंबर मिटा दिया गया है।