{"_id":"5c23c736bdec22569632f7f1","slug":"131545848630-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों ने सुरैय्या बेगम की योजनाबद्ध तरीके से की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों ने सुरैय्या बेगम की योजनाबद्ध तरीके से की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की हत्या में तीनों आरोपियों को जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। सपा नेता मेहरबान की पत्नी की हत्या की साजिश पहले से ही रची गई थी। हत्याभियुक्तों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम बड़े ही सुनियोजित ढंग से दिया है। हत्याभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि केवल 20 हजार रुपये के उधार को लेकर महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका की पुत्री की ओर से आरोपियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।
मोहल्ला ढाकन चौक निवासी मेहरबान की पत्नी सुरैय्या बेगम ने जाहिदा को 20 हजार रुपये उधार दिया था। वह अपना रुपये वापस करने के लिए जाहिदा पर दबाव डाल रही थी। इस पर जाहिदा ने अपने पति को बताया। इसी खुन्नस में मोहल्ला इस्लामनगर निवासी आरोपी नवाब पुत्र मकसूद व उसकी पत्नी जाहिदा तथा फलावदा निवासी मकान मालिक इमरान पुत्र अब्बास ने सुरैय्या को 18 दिसंबर को फोन करके सुरैय्या बेगम को घर बुलाया गया। घर पहुंचने पर हत्यारोपियों ने कहा था कि वे आज उसकी हत्या करेंगे। सुरैय्या बेगम हत्यारोपियों के सामने काफी देर तक गिड़गिड़ाई और जान बख्स देने को पैर तक पकड़े। इसके बावजूद आरोपियों के हत्या करते समय हाथ तक नहीं कांपे। हत्या करने के बाद रात में ही शव को बोरे में बंद करके रिकशा में रखकर कांवड़ पटरी मार्ग पर गंगनहर में फेंक दिया गया। मृतका की पुत्री हुमा की ओर से पुलिस ने हत्यारोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को तीनों हत्यारापियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हत्या करने का कोई पछतावा नहीं
महिला सुुरैय्या बेगम की हत्या करने का हत्यारोपियों नवाब उसकी पत्नी जाहिदा और मकान मालिक इमरान को किसी तरह का कोई पछतावा नहीं है। हत्यारोपियों का कहना था कि हमने हत्या की है। उसकी सजा भी हम भुगतने को तैयार हैं।