{"_id":"5bf84ef5bdec2241852c47f0","slug":"131542999797-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी की हत्या करने वाला बदमाश पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु व्यापारी की हत्या करने वाला बदमाश पकड़ा
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा। पुलिस ने पशु व्यापारी से नगदी लूटकर उसकी गोली मारकर हत्या करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। इस वारदात में शामिल बदमाश नईम कुरैशी को मंगलौर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ कर जेल भेज चुकी है। तीसरा बदमाश अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से बाइक व तमंचा भी बरामद किया है।
थाना पुलिस को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाश क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने गांव मोघपुर व मंसूरपुर मार्ग पर चेकिंग करनी शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश को रुकने का इशारा किया तो वह तमंचे से फायर करता हुआ फरार होने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम परवेज पुत्र कासिम निवासी मोहल्ला खालापार, मुजफ्फरनगर बताया। प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि बदमाश परवेज ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव भटौड़ा मार्ग पर 27 अक्तूबर को मंसूरपुर निवासी पशु व्यापारी अखलाक से एक लाख रुपये की नगदी लूटी थी। लूटपाट करने के बाद गोली मारकर पशु व्यापारी की हत्या भी कर दी थी। इस वारदात में शामिल बदमाश नईम कुरैशी को मंगलौर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस फरार तीसरे बदमाश को भी पकड़ने में जुटी है।