{"_id":"5be1bee5bdec2269b642a860","slug":"131541521125-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र पर जानलेवा हमला, सिर में रॉड मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र पर जानलेवा हमला, सिर में रॉड मारी
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवारों ने छात्र पर हमला किया
खतौली। जानसठ रोड पर ट्यूशन पढ़ने आए छात्र पर बाइक सवारों ने जानलेवा हमला बोल दिया। युवकों ने छात्र के सिर में लोहे की रॉड मार दी, जिससे छात्र घायल हो गया। पीड़ित छात्र ने पुलिस को तहरीर दे दी है। रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी निवासी संजीव सोम का पुत्र हर्ष सोम सोमवार को जानसठ रोड पर ट्यूशन पढ़ने के लिए आया। इस दौरान वहां पर बाइकों पर 14-15 युवक आए। इन युवकों ने हर्ष सोम की पिटाई प्रारंभ कर दी। छात्र ने मारपीट के दौरान बचाव के लिए शोर भी मचाया। शोर मचाने पर भी उसको बचाने के लिए कोई व्यक्ति नहीं आया। इसके बाद इन युवकों ने लोहे की रॉड मारकर छात्र को घायल कर दिया। आरोपी युवक जाते समय छात्र को देख लेने की धमकी भी देकर गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवकों के घर दबिश भी दी, लेकिन वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवकों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।