फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेटी से मिलवाने के लिए पुलिस ऑफिस पर हंगामा

बेटी से मिलवाने के लिए पुलिस ऑफिस पर हंगामा

Sun, 21 Oct 2018 12:22 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
बेटी से मिलवाने के लिए पुलिस ऑफिस पर हंगामा
बेटी से मिलवाने के लिए पुलिस ऑफिस पर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महिला थाने में मौजूद एक माह पूर्व प्रेमी संग फरार हुई युवती से मिलने की मांग को लेकर उसके परिजनों ने शनिवार को पुलिस ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। परिजनों को समझा-बुझाकर बामुश्किल शांत किया गया।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती 17 सितंबर को प्रेमी संग फरार हो गई थी। युवती की मांग ने इंतजार समेत चार लोगों के खिलाफ बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। मंसूरपुर थाना पुलिस ने तीन दिन पूर्व युवती को बरामद कर उसका मेडिकल कराने के बाद उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए महिला थाने भेज दिया था। विगत दो दिन से नवरात्रि की नवमी व दशहरा को लेकर कोर्ट में अवकाश रहा, जिसके चलते युवती के बयान दर्ज नहीं हो सके और वो महिला थाने में ही बैठी हुई है। पुलिस के अनुसार मेडिकल में युवती बालिग निकली है, जिसने परिजनों से मिलने से इंकार किया है। उधर, युवती की बरामदगी होने के बाद से उसकी मां व अन्य परिजन उससे मिलने के लिए महिला थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस ने युवती के उनसे नहीं मिलने के फैसले के चलते उन्हें मिलने से रोका हुआ है। इसे लेकर शनिवार को युवती के परिजन पुलिस ऑफिस पहुंचे और महिला थाना पुलिस पर बेटी को बंधक बनाकर रखने और उनसे बात करने से रोकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ओमवीर सिंह द्वारा उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए समझाने का प्रयास किया, जिस पर वे ऑफिस से बाहर निकलकर हंगामा करने लगी। बाद में महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें बामुश्किल समझा-बुझाकर शांत करते हुए कोर्ट में युवती के बयान दर्ज होने के बाद मिलवाने की बात कहकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed