फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाश पकड़ा, बाइक व छूरी बरामद

बदमाश पकड़ा, बाइक व छूरी बरामद

Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बदमाश पकड़ा, बाइक व छूरी बरामद
पुलिस ने बदमाश को पकड़ा
विज्ञापन

मीरापुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मवाना निवासी एक बदमाश को बाइक व छूरी बरामद कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि पुलिस मोन्टी तिराहे पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिजनौर की ओर से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भागदौड़ कर बाइक सवार को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक छूरी बरामद हुई। पूछताछ के बाद पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मईनुदीन पुत्र नईम निवासी पक्का तालाब, थाना मवाना, जनपद मेरठ बताया। मईनुदीन से बरामद एक अपाची बाइक भी चोरी की गई थी।

दो भाइयों का चालान
मीरापुर। पुलिस ने मौहल्ला मुश्तर्क निवासी कासिम व जाहिद पुत्रगण अनीस को आपस में मारपीट करने के आरोप में हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई पारिवारिक कलह को लेकर झगड़ रहे थे।
विज्ञापन


शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
मीरापुर। बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य सुनील कुमार गोयल व शिक्षक वेद प्रकाश ने विजय दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं को कारगिल युद्ध की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि देश के बहादुर जवानों के साहस व बलिदान के कारण कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। कार्यक्रम में शिवकुमार, सेवाराम, शेखर, अंकुर कुमार, अंजू रानी, योगेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने मेले का उद्घाटन किया
मीरापुर। गांव कासमपुर खोला में दुर्गा माता मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय मेले का उद्घाटन विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे वचनबद्ध हैं। गांव कासमपुर खोला में विगत वर्षों की भांति श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय दंगल व रात में रागिनी आदि के भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। विधायक ने मेला आयोजकों से जानकारी लेते हुए व्यवस्था में अपने सहयोग की घोषणा की। इस मौके पर रामसिंह, उनेंद्र सिंह, रणधावा सिंह, विनोद कोहली, मदनपाल, वेदपाल, डा. संजय कुमार, ध्यानसिंह, सुखपाल, दिमाग सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।


बिजली के जर्जर तार जंजाल बने
मीरापुर। कस्बे में विद्युत आपूर्ति के लिए प्रयोग किए जा रहे पुराने जर्जर तार जंजाल बन चुके हैं। प्रतिदिन कहीं न कहीं जर्जर तार टूटकर गिरते रहते हैं। बुधवार को भारी वर्षा के कारण थाने के सामने एक खंभा तिरछा हो गया। जिसके कारण दिन भर विद्युत आपूर्ति ठप रही। बारिश बंद होने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने करीब 6 घंटे कड़ी मेहनत के बाद गड्ढा खोदकर खंभे को सीधा किया। बुधवार की रात को 10 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कराई गई। बिजली न आने से घरों में पानी की समस्या भी बन गई थी। बिजली चालू होते ही कई जगह जबरदस्त स्पर्किंग होने लगी। इस कारण बार बार बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति बंद करानी पड़ी। थाने के पास ही एक खंभे से तार भी टूटकर जमीन पर गिर गया। लाइनमैनों को बुलवाकर लोगों ने तार जुड़वाए। पुराने जर्जर तार यदि न बदले गए तो, किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed