फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एडीटिंग कर अश्लील फोटो बनाने का आरोपी दबोचा23द्वठ्ठद्द09

एडीटिंग कर अश्लील फोटो बनाने का आरोपी दबोचा23द्वठ्ठद्द09

Tue, 24 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
एडीटिंग कर अश्लील फोटो बनाने का आरोपी दबोचा23द्वठ्ठद्द09
अश्लील फोटो बनाने का आरोपी दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
महिला की अश्लील फोटो बनाकर उससे मिलने का दबाव बना रहे युवक को पुलिस ने राजस्थान के कोटा से धरदबोचा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद फर्जी आईडी पर लिए गए सिम का इस्तेमाल करने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा। पेशे से फोटोग्राफर युवक को जेल भेज दिया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि 16 जुलाई को उसके व्हाट्सएप नंबर पर किसी ने अपने मोबाइल से कुछ फोटो भेजे गए। महिला ने उत्सुकता वश फोटो डाउनलोड किए तो उसके होश उड़ गए। दरअसल, उक्त सभी फोटो बेहद अश्लील थे, जिनमें महिला खुद आपत्तिजनक हालत में नजर आ रही थी। पीड़िता के अनुसार उक्त सभी फोटो उसकी फेसबुक आईडी से डाउनलोड करने के बाद संपादित कर तैयार किए गए थे। अपने अश्लील फोटो देख घबराई महिला ने उक्त मोबाइल नंबर धारक से चैटिंग के जरिये बात की, तो आरोपी ने महिला की खूबसूरती की तारीफ करते हुए उस पर मिलने का दबाव डाला। आरोपी ने महिला द्वारा उससे नहीं मिलने पर उक्त फर्जी फोटो वायरल कर दिए जाने की धमकी दी। आरोपी की धमकी से भयभीत महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पीड़ित दंपति ने सामाजिक संस्था लोक आस्था के माध्यम से तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उक्त मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली तो वह फर्जी आईडी पर लिए जाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने उक्त सिम के मोबाइल का आईएमईआई नंबर पता कर आरोपी युवक का पता निकाल लिया। इसके बाद इंस्पेक्टर अनिल कपरवान खुद महिला के पति व लोक आस्था संस्था के पदाधिकारियों के साथ कोटा राजस्थान जा पहुंचे, जहां दिनभर की मशक्कत के बाद आरोपी का नाम नकालकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी पेशे से फोटोग्राफर है, जिसका नाम नवदीप महावर उर्फ दीपू निवासी रामपुरा, कोटा है। आरोपी के कब्जे से एंड्रॉयड फोन के साथ ही फर्जी आईडी पर लिया गया वह सिम भी बरामद कर लिया गया, जिसके माध्यम से महिला को अश्लील फोटो भेजकर मिलने के लिए कहा जा रहा था। आरोपी के मोबाइल व अन्य सामान से ऐसी कई अन्य महिलाओं के भी फोटो मिले हैं, जिन्हें उसने सोशल साइट से डाउनलोड कर संपादित करते हुए अश्लील फोटो तैयार किए हुए थे। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed