{"_id":"5b240bd94f1c1b6d4d8b6b07","slug":"131529088985-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी चौक पर सोलन निवासी युवक खालिद का शव पड़ा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालाजी चौक पर सोलन निवासी युवक खालिद का शव पड़ा मिला
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। आर्यपुरी मोड़ पर बालाजी मंदिर के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
शहर कोतवाली पुलिस को लोगों ने आर्यपुरी मोड़ पर बालाजी मंदिर के पास एक युवक को सड़क पर पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि उसके पास मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त हिमाचल प्रदेश के सोलन जनपद के थाना बद्इी क्षेत्र के गांव संदोली निवासी खालिद पुत्र रफीक अहमद के रुप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण हेतु भेज दिया है। परिजनों को जानकारी दे दी है। माना जा रहा है कि उसे जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाया है। उधर, महावीर चौक पर एक महिला बेहोश सड़क पर पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। महिला खतौली के गांव मढकरीमपुर निवासी शक्तो पत्नी बालेश्वर बताई गई है। इसके अलावा सिविल लाइन क्षेत्र में ही रेशु विहार के पास 50 वर्षीय व्यक्ति भी सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उधर, नई मंडी क्षेत्र में भोपा रोड पर भी 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला है। इन्हें भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन्हें जहर खुरानी गिरोह ने लूटा है, क्योंकि इसके पास कोई नगदी या सामान नहीं मिला है।