फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाभी से रेप का प्रयास, केस दर्ज

भाभी से रेप का प्रयास, केस दर्ज

Sat, 12 May 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
भाभी से रेप का प्रयास, केस दर्ज
मुजफ्फरनगर। भाभी को घर में अकेली पाकर उसके साथ रेप का प्रयास करने वाले आरोपी देवर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाली पर क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले आरोपी के भाई ने ही यह मामला दर्ज कराया। बताया कि आरोपी उसका भाई पहले से ही अपनी भाभी पर गलत निगाहें रखता था। बताया कि दो दिन पहले बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। आरोप है कि उसके भाई ने अपनी भाभी के साथ रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जब वह घर पहुंचा और आरोपी से इस बारे में पूछा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अवैध दवाइयां मिलने पर केस दर्ज
मुजफ्फरनगर। ड्रग निरीक्षक की ओर से पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दवाईयों का अवैध कारोबार करने का मामला दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया बांस में गत दिवस औषधि निरीक्षक जगवीर सिंह ने टीम के साथ छापेमारी की थी। नया बांस निवासी दानिश के घर पर अवैध रूप से बेची जा रही दवाइयां बरामद हुई थी। ड्रग इंस्पेक्टर ने दानिश और उसके भाई नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


टिहरी पुलिस आई
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के जिला टिहरी की पुलिस यहां एक विवाहिता की तलाश में आई, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। एसआई भंवर सिंह ने बताया कि भेकुंता गांव की उत्तरादेवी विगत दिनों से लापता है। मोबाइल फोन से उसकी लोकेशन यहां मिली थी। तलाशने पर उसका सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed