{"_id":"5aa17bff4f1c1bc4758b45e6","slug":"131520532479-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद बदमाशों ने राहगीरों से की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारबंद बदमाशों ने राहगीरों से की लूटपाट
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। हथियारबंद बदमाशों ने राहगीरों को खेत में बंधक बनाकर हजारों की नगदी लूट ली। विरोध करने पर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने खेत से लोगों को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने आसपास में बदमाशों की तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा।
घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है। ग्राम तुगलकपुर निवासी जीतू अपने मामा ग्राम खेड़की निवासी प्रवीण कुमार के साथ बाइक से पुरकाजी से घर लौट रहा था। रास्ते में ग्राम गोधना के निकट मिले दो हथियारबंद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करते हुए 4500 रुपये की नगदी लूट ली और दोनों को निकट ही गन्ने के एक खेत में ले जाकर उन्हें नग्न कर बंधक बना दिया। उसके उपरांत बदमाशों ने बाइक से पुरकाजी से अपने गांव तुगलकपुर जा रहे दो भाइयों सचिन कुमार और प्रवीण कुमार को रोक कर उनसे नगदी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर खेत से निकले एक अन्य बदमाश ने सिर पर धारदार हथियार से वार कर दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद तीनों बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने किसी तरह जानकारी अपने परिजनों को दी। इस पर परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडों और हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आसपास जंगल में बदमाशों की तलाश की। मगर, बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर, इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।
पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज
पुरकाजी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम नूरनगर निवासी एक ग्रामीण की तहरीर पर बुधवार की रात ग्राम बुच्चा बस्ती निवासी विशाल कुमार के विरुद्ध घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट करने सहित पोक्सो एवं एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।