{"_id":"5a590b3e4f1c1ba83f8b476d","slug":"131515785022-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने मनचले को चप्पलों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने मनचले को चप्पलों से पीटा
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
महिला ने मनचले को चप्पलों से पीटा
जानसठ। बस के इंतजार में खड़ी महिला पर एक युवक फब्तियां कसने लगा। काफी देर तक परेशान करने पर महिला ने थाने फोन कर युवक की शिकायत की तथा युवक को पकड़ कर चप्पलों से जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य
फोटो समाचार
जानसठ। तहसील प्रांगण में आयोजित समारोह में प्रशासन ने गरीबों को कंबल वितरित किया। कंबल वितरण करते हुए एसडीएम व चेयरमैन प्रवेंद्र भडाना ने कहा कि सरकार गरीबों का हरसंभव ख्याल रख रही है, जिसके चलते उन्हें ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में तीन दर्जन से अधिक गरीब महिलाओं तथा पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर तहसीलदार मनोज कुमार, ब्रजेश रस्तोगी, सभासद अनुज सैनी, विवेक उपाध्याय, अश्वनी चौधरी, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।