फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवकों ने दुकानदार को दी धमकी

युवकों ने दुकानदार को दी धमकी

Fri, 12 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
युवकों ने दुकानदार  को दी धमकी
शाहपुर। कस्बे के मंसूरपुर रोड पर चार युवकों से एक दुकानदार ने हजारों रुपये का सामान के पैसे मांगे तो युवकों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

कस्बे के मंसूरपुर रोड पर सोनू शर्मा कन्फैक्शनरी की दुकान करता है। बुधवार शाम दो बाइकों पर सवार चार युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और उस से लगभग डेढ़ हजार रुपये का सामान खरीद लिया। दुकानदार ने जब युवकों से रुपये मांगे, तो युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

युवती मिली
शाहपुर। गांव गोयला से बहला-फुसलाकर ले जाई गई युवती को पुलिस ने कस्बे से बरामद कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
शाहपुर के एक गोयला निवासी ने 26 दिसंबर को थाने पर गांव के ही दो युवकों पर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से पुलिस युवती को बरामद करने का प्रयास कर रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर कसबे बस स्टैंड से युवती को बरामद कर एक नामजद आरोपी को भी हिरासत में लिया है। पुलिस युवती का मेडिकल मुआयना कराने के साथ उसके बयान दर्ज करवाने की तैयारी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed