फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी पकड़ा

महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी पकड़ा

Sun, 27 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
महिला के साथ  छेड़छाड़, आरोपी पकड़ा
महिला के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रिक्शा में सवार महिला से युवक ने छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर लोगों ने युवक को दबोच लिया। राहगीरों ने पिटाई करने के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
खतौली के एक क्षेत्र निवासी महिला खालापार निवासी अपनी बहन के यहां आई थी। शनिवार को वह घर जाने के लिए रिक्शे में सवार होकर महावीर चौक आ रही थी। जमशेद नामक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़। महिला के शोर मचाने पर युवक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

शांतिभंग में चालान किया
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने गांव मलीरा निवासी कल्लू, सोनू को पकड़ कर उनका शांतिभंग में चालान किया है। दोनों आपस में झगड़ रहे थे। वहीं, गांव सादपुर निवासी अशोक का भी पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वारंटी दबोचा
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे इकराम सुक्का पुत्र बाबू निवासी सादपुर को गिरफ्तार किया है। वह काफी समय से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने जेल भेजा है।

युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय के निकट एक व्यक्ति गंभीर हालत में पड़ा था, जिसे पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इसी बीच व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने उसका पंचनाम भरकर पीएम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed