फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विदेश भेजने के नाम पर छह लाख ठगे

विदेश भेजने के नाम पर छह लाख ठगे

Sat, 05 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम  पर छह लाख ठगे
विदेश भेजने के नाम पर छह लाख ठगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर कुछ लोगों ने तीन युवकों से छह लाख रुपये ठग लिए। युवकों के परिजनों ने आरोपियों से युवकों को वापस बुलाने के लिए कहा तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवकों के परिजनों की तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिमलाना रोड निवासी हसन जहीर ने एसपी सिटी से मिलकर इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि मिमलाना रोड निवासी अरशद आदि लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उसने अपने बेटे की नौकरी की बात की तो आरोपियों ने दुबई में नौकरी लगवाने की पूरी गारंटी ले ली। उसने अपने दो पुत्रों आरिफ व कासिक और रिश्तेदार शौकीन मंगलौर को विदेश भेजकर नौकरी लगाने की बात कही। इसके लिए आरोपियों ने उससे छह लाख रुपये लिए। आरोपियों ने उन्हें दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन निवासी बदरूदीन से भी मिलवाया। जिसने खुद को एक कंपनी का डायरेक्टर बताया। दुबई के निसार और भूपेंद्र नामक लोगों से भी उसकी बात कराई। छह लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने तीनों को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया।
विज्ञापन

दुबई जाने के बाद उन्हें नौकरी नहीं मिली। जानकारी करने पर पता चला कि वो टूरिस्ट वीजा पर आए हैं। अब वे तीनों दुबई में परेशान भटक रहे हैं, उनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। पीड़ित ने आरोपियों से युवकों को वापस बुलाए जाने के लिए कहा, तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी सिटी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed