फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कासमपुर भुम्मा में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, हंगामा

कासमपुर भुम्मा में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, हंगामा

Tue, 26 Mar 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
कासमपुर भुम्मा में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, हंगामा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव कासमपुर भुम्मा में शरारती तत्वों ने रविवार की रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार की सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने मीरापुर-घटायन मार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। इसके बाद आनन-फानन में हस्तिनापुर से नई प्रतिमा लाकर प्रतिष्ठापित करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई। साथ ही शरारती तत्वों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

रविवार की रात शरारती तत्वों ने गांव कासमपुर भुम्मा स्थित आंबेडकर भवन परिसर में स्थापित डॉ भीमराव राव आंबेडकर की प्रतिमा का सिर तोड़ दिया। सोमवार की सुबह इसे देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए शरारती तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोग मीरापुर-घटायन मार्ग पर जा पहुंचे और जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए और आनन-फानन में मीरापुर, जानसठ व रामराज थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। एसडीएम जानसठ विजय कुमार व सीओ सोमेंद्र सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से गाड़ी भेजकर हस्तिनापुर से डॉ आंबेडकर की नई प्रतिमा मंगाकर उसे प्रतिष्ठापित कराते हुए मामले को शांत किया गया। मामले में ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ व एसडीएम ने आरोपियों को चिह्नित कर जल्द उनकी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब कहीं मामला शांत हो पाया।
विज्ञापन


भीम आर्मी कार्यकर्ता भी पहुंचे
मीरापुर। गांव कासमपुर भुम्मा में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना पर भीम आर्मी कार्यकर्ता भी गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते हुए आक्रोश जताया। हालांकि, पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रतिमा बदले जाने व असामाजिक तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने पर वे शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed