{"_id":"5c40cfbebdec227347764b7b","slug":"121547751358-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिव से मारपीट के विरोध में धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत सचिव से मारपीट के विरोध में धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत सचिव से मारपीट के विरोध में धरना
मुजफ्फरनगर। मोरना के गांव फिरोजपुर में गोवंश को लेकर जा रहे पंचायत सचिव व ट्रक चालक से मारपीट के विरोध में पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास भवन में धरना दिया। उन्होंने मारपीट के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा गोवंश को पकड़ने का काम वन विभाग तथा पशुपालन विभाग को देने की मांग की।
बृहस्पतिवार को ग्राम विकास अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ समन्वय समिति के बैनर तले विकास भवन परिसर में धरना दिया गया। समिति के अध्यक्ष रविंद्र नागर ने बताया कि बघरा ब्लाक में तैनात पंचायत सचिव शिव कुमार गोवंशों को पकड़कर उन्हें ट्रक से फिरोजपुर गोशाला ले जा रहे थे। वहां ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया तथा पशुओं को जंगल में छोड़ने की आशंका जताते हुए मारपीट की। ट्रक चालक को भी पीटा गया। इस मामले में बीडीओ बघरा अशोक त्यागी ने पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पंचायत सचिवों ने मारपीट में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कहा कि गोवंश को पकड़ने का काम पशुपालन और वन विभाग को दिया जाए। धरने पर प्रदीप कुमार, उमेश मलिक, मोहन, विनय त्यागी, हरीश चंद्र, फिरोज चंद्रा, शमीम अहमद आदि शामिल रहे।