फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नवविवाहिता की आत्महत्या का पटाक्षेप

नवविवाहिता की आत्महत्या का पटाक्षेप

Fri, 21 Dec 2018 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता की आत्महत्या का पटाक्षेप
विवाद पर विराम लगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के बुढ़ाना मोड़ पर बुधवार देर रात नव विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले का पटाक्षेप हो गया है। मायके पक्ष द्वारा किसी तरह की तहरीर नहीं दिए जाने के चलते पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द करते हुए हिरासत में लिए गए उसके पति को भी छोड़ दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ निवासी विकास भवन में कर्मचारी अभिजीत की शादी 19 नवंबर को मूल रूप से भोपा व हाल निवासी गाजियाबाद प्रवीण वत्स की बेटी शिप्रा से हुई थी। बुधवार देर शाम शिप्रा ने खुद को ससुराल के एक कमरे में बंद कर गले की चुनरी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। पुलिस ने कमरे के दरवाजे तोड़कर लाश को बाहर निकाला था। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की कवायद चलती रही, जिसमें आखिरकार बृहस्पतिवार सुबह नवविवाहिता के पिता ने बेटी द्वारा आत्महत्या करना बताते हुए किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, हिरासत में लिए गए नवविवाहिता के पति को भी छोड़ दिया गया। एसएसआई समयपाल अत्री ने बताया कि नवविवाहिता के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है, जिसके चलते मामले का पटाक्षेप कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed