{"_id":"5bf30ce1bdec22342b7fa9fd","slug":"121542655201-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं सहित 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं सहित 12 घायल
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं सहित 12 घायल
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला पठानान में दो पक्षों में चली आ रही रंजिश के चलते सोमवार को शहजाद खान और महराज सिद्दीकी पक्ष में अखोर में मुर्गी चुगने को लेकर हुई कहासुनी के बाद हथियार चल गए। आरोप है कि महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। संघर्ष में एक पक्ष के इरशाद, शहजाद, दिलशाद, शबनम घायल हो गए। दूसरे पक्ष के महराज, सरताज, कमरुदीन, आजाद, तबस्सुम, रुखसार, चांदबीबी, नसीमा, शहनाज भी घायल हैं। शहजाद, महराज, सरताज की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर एकत्र ग्रामीणों की भीड़ का दौड़ाया तथा घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना पहुंचाया। शेष घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां पर गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। देर शाम तक किसी पक्ष द्वारा थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. ब्रजेश प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों की डॉक्टरी करा दी गई है। मौके पर पुलिस बल तैनात करा दिया गया है।