{"_id":"5bbbad45867a5528367e096e","slug":"121539026245-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेता की ट्यूबवैल पर ट्रांसफार्मर चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाकियू नेता की ट्यूबवैल पर ट्रांसफार्मर चोरी का प्रयास
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू नेता के नलकूप से ट्रांसफार्मर चोरी का प्रयास
मोरना। विद्युत आपूर्ति के ट्रिप होते ही जंगल की ओर दौड़े किसानों को देखकर ट्रांसफार्मर चोर भाग खड़े हुए। किसानों की चौकसी के कारण चोर ट्रांसफार्मर चोरी नहीं कर सके। रविवार की देर रात तक पुलिस ने किसानों संग चोरों की तलाश में कांबिंग की।
कस्बा भोकरहेड़ी के भाकियू नगर अध्यक्ष चौधरी उदयवीर सिंह सहरावत की नलकूप भोकरहेड़ी-बेलड़ा मार्ग पर स्थित है। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक विद्युत आपूर्ति के ट्रिप लेते ही काफी संख्या में किसान बेलड़ा मार्ग की ओर स्थित जंगल में अपनी नलकूप की ओर दौड़ पड़े। सभी किसान अपने नलकूप के ट्रांसफार्मर को सुरक्षित पाने के लिए नलकूप पर पहुंचे, जहां चौधरी उदयवीर सिंह की नलकूप का ट्रांसफार्मर नीचे गिरा कर चोर उसकी वायर निकालने का प्रयास कर रहे थे। किसानों को अपनी ओर आता देख चोर बाइक पर बैठकर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंचे शुक्रताल चौकी प्रभारी चंद्रसैन सैनी व पीआरपी पुलिस टीम ने देर रात दो बजे तक किसानों संग चोरों की तलाश की। भोपा पुलिस ने योजना बनाकर शीघ्र चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन किसानों को दिया है। इस मौके पर रामपाल नेताजी, राहुल कुमार, फोंदी, अनिल कुमार, बिजेेेेंद्र सिंह, देवेेंद्र, इंद्रजीत, विशाल छुटट, सुमित, विक्रांता, संजय उर्फ भूरा, बालेंद्र, टिल्लू आदि उपस्थित रहे।