{"_id":"5b15908f4f1c1b614d8b4aee","slug":"121528139919-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की झूठी सूचना देने पर शांतिभंग में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की झूठी सूचना देने पर शांतिभंग में चालान
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट की झूठी सूचना देने वाले का चालान
जानसठ। गांव कवाल में एक युवक को आपसी विवाद होने पर पुलिस को लूट की सूचना देना महंगा पड़ गया। जांच पड़ताल में मामला झूठा निकला। पुलिस दोनों पक्षों को शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।
गांव कवाल निवासी अमीर आलम पुत्र यूसुफ और गांव काटका निवासी इकबाल पुत्र मौसम अली का पैसों के लेनदेन के चलते विवाद हो गया था। रविवार की रात अमीर आलम अपनी कार द्वारा किसी काम से काटका गांव में गया। इकबाल ने अपने पैसे मांगे तो अमीर आलम ने पैसे देने में असमर्थता जाहिर की। इकबाल ने उसकी कार अपने पास खड़ी कर ली और अमीर आलम को वापसी घर भेज दिया। अमीर आलम ने फोन करते हुए पुलिस को सूचना दी कि उसकी कार व 11000 रुपये लूट लिए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और अमीर आलम से पूछताछ की। शक होने पर पुलिस ने काटका गांव में जाकर पता किया तो मामला आपसी पैसों के लेनदेन का निकला। पुलिस ने लेनदेन के कारण हुए विवाद को देखते हुए दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि लूट की सूचना फर्जी थी और मामला लेनदेन का था। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। दोनों को शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया है।