फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भनवाड़ा में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, कई लोग घायल

भनवाड़ा में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, कई लोग घायल

Tue, 22 May 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
भनवाड़ा में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, कई लोग घायल
भनवाड़ा में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, कई लोग घायल
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव भनवाड़ा में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। पथराव में दोनो पक्ष से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला।

रतनपुरी क्षेत्र के गांव भनवाड़ा निवासी गुलबहार पुत्र जुल्फकार ने इनामुल हक के भट्ठे पर ईंटों की पेशगी में कुछ रुपए जमा किए थे। गुलबहार ने पहले भी कई बार अपने रुपये वापस मांगे, तो भट्ठा मालिक इनामुलहक ने उसे रुपये देने से इंकार कर दिया। सोमवार को जब जुल्फकार ने इनामुलहक से अपने रुपये मांगे, तो दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव में एक पक्ष से गुलबहार, जुल्फिकार तथा दूसरे पक्ष से सोहान, वसीम, जियाउलहक पुत्रगण इनामुलहक आदि घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लिया और सभी घायलों को डॉक्टरी मुआयना हेतु सरकारी अस्पताल बुढ़ाना भेजा। शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। सोमवार की शाम को गांव के जिम्मेदार लोग आपस में समझौता कराने के प्रयास में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed