फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कवाल में पथराव, फायरिंग, अफरातफरी मची

कवाल में पथराव, फायरिंग, अफरातफरी मची

Sat, 12 May 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कवाल में पथराव, फायरिंग, अफरातफरी मची
जानसठ।
विज्ञापन

गांव कवाल में तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हो गई। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में तनातनी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल स्थिति को संभाला।

शुक्रवार को गांव कवाल निवासी बाल्मीकि समाज के कवल सिंह पुत्र सगवा और दूसरा पक्ष राजेंद्र पड़ोसी हैं। कवल सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि राजेंद्र से होली के दिन विवाद हो गया था, तभी से वह रंजिश रखता है। शुक्रवार को राजेंद्र के घर में तेज आवाज में गाने बज रहा था। आवाज कम करने को लेकर कहने पर कवल सिंह व राजेंद पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने फायरिंग भी की। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में तनातनी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को खदेड़ करके मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस के समक्ष एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। फिलहाल गांव में दोनों पक्षों के बीच कोई तनातनी नहीं है। एसएसआई मनोज कुमार यादव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed