फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी बंदी

अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी बंदी

Sat, 12 May 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी बंदी
मुजफ्फरनगर। एक सप्ताह पूर्व अपह्त किशोरी को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने अपहरण के रेप की धारा भी तरमीम की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी एक सप्ताह पहले अचानक लापता हो गई थी। तलाशने के बाद उसके पिता ने अज्ञात में अपहरण का मामला दर्ज किया था। परिजनों और ग्रामीणों ने एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने जांच के उपरांत एक आरोपी सूरज प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश निवासी नंदनगरी दिल्ली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपह्त किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने अपहरण के मामले में रेप की धारा भी तरमीम की है।
विज्ञापन


मकान को लेकर मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खादरवाला में दो भाईयों के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में ओमवीर ने अपने भाई टिंकू के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका शांति भंग में चालान कर दिया। उधर, रोडवेज में चालक सौरम निवासी प्रवीण ने ऊन निवासी चालक कृष्ण और कादीखेड़ा के परिचालक बालेंद्र के खिलाफ मारपीट के की तहरीर थाने पर दी है। आरोप है प्रवीण डिपो में अपनी ड्यूटी कर रहा था, तो कृष्ण और बालेंद्र ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मां-बेटे पर हमला
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस को दी तहरीर में सरवट निवासी महिला ने पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया कि आरोपियों ने घर में घुस कर उसके बेटे पर हमला किया। जब वह उसे बचाने आई तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed