{"_id":"5adce11b4f1c1b9c098b5ef2","slug":"121524424987-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर चार महिलाओं को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर चार महिलाओं को पीटा
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर चार महिलाओं को पीटा
मुजफ्फरनगर। गांव सुजडू में कुछ लोगों ने रंजिश के चलते घर में घुस कर चार महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजडु के मोहल्ला कुंगरपट्टी निवासी दानिस्ता पत्नी मतीन ने यह मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि वह अपनी ननद गजाला, जेठानी आयशा और अंजुम के साथ मकान में थी। आरोप है कि गांव के ही शाहिद पुत्र जमशेद, जाकिर, आशु आदि हाथों में धारदार हथियार, तमंचे व लाठी-डंडें लेकर उसके घर में घुस और हमला कर उसे घायल कर दिया। जब उसकी ननद और जेठानी ने उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। जिससे सभी घायल हो गई। बाद में आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घायल महिलाओं को अस्पताल में उपचार दिलाया है।