फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विशाल के साथ जम्मू के ही तीन युवकों ने भी खतौली में दी थी परीक्षा

विशाल के साथ जम्मू के ही तीन युवकों ने भी खतौली में दी थी परीक्षा

Sun, 15 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विशाल के साथ जम्मू के ही तीन युवकों ने भी खतौली में दी थी परीक्षा
विशाल के साथ जम्मू के ही तीन युवकों ने भी खतौली में दी थी परीक्षा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले से खलबली मच गई है। इस मसले पर केंद्र सरकार के साथ ही भाजपा की किरकिरी हो रही है। आरोपी विशाल जंगोत्रा के साथ जम्मू निवासी तीन दोस्तों ने भी खतौली के केके जैन डिग्री कॉलेज में परीक्षा दी थी। तीनों दोस्त भी जांच के दायरे में आ गए हैं। एसआईटी ने मेरठ यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को पत्र लिखकर तीनों दोस्तों का भी रिकार्ड लेकर अपने कब्जे में लिया है।

जम्मू बार एसोसिएशन की ओर से कठुआ गैंगरेप प्रकरण की चार्जशीट पर सवालिया निशान खड़े करने तथा गिरफ्तार किए गए आरोपी विशाल को सैकड़ों मील दूर कॉलेज में परीक्षा देने के दावे के सबूत पेश करने के बाद एसआईटी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। माह मार्च में एसआईटी की टीम यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के आदेश पर खतौली में केके जैन डिग्री कॉलेज में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच पड़ताल करने को डीबीआर कब्जे में लेकर जम्मू ले गई थी। टीम ने यूनिवर्सिटी से परीक्षा के दौरान की उपस्थिति सीट भी कब्जे में ली है। परीक्षा विशाल ने खुद दी या किसी डमी छात्र ने दी है? इसका राज सिर्फ सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर देखने से ही खुल सकेगा। जांच एजेंसी ने परीक्षा के दौरान की जो उपस्थिति सीट कब्जे में ली है, उसमें नौ जनवरी की परीक्षा के दौरान मात्र विशाल के नाम के हस्ताक्षर किए गए हैं, जबकि बाकी सभी परीक्षा की उपस्थित सीट पर विकाश जंगोत्रा नाम के हस्ताक्षर हैं। क्राइम ब्रांच ने जांच पड़ताल के लिए रिकार्ड लेने को 22 मार्च को मेरठ यूनिवर्सिटी के चेयरमैन के नाम जो पत्र लिखा था, उसमेें लिखा गया है कि जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ के गांव रसाना निवासी विशाल जंगोत्रा के साथ जम्मू के ही रहने वाले उसके तीन दोस्तों सचिन शर्मा, साहिल शर्मा एवं नीरज शर्मा ने भी खतौली के केके जैन डिग्री कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष की परीक्षा दी है। चारों छात्र मीरापुर (मुजफ्फरनगर) के आकांक्षा डिग्री कॉलेज के छात्र हैं। जांच एजेंसी ने तीनों दोस्तों के रिकार्ड भी यूनिवर्सिटी से निकलवा लिए हैं। इस तरह विशाल के तीनों दोस्त भी शक के दायरे में आ गए हैं। जांच एजेंसी तीनों दोस्तों से भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed