फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मां की हत्या का प्रयास

मां की हत्या का प्रयास

Wed, 07 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मां की हत्या का प्रयास
मां की हत्या का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संपत्ति के लालच में बेटे ने मां की हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुजडू निवासी वृद्धा ने आरोप लगाया कि उसके बेटे और पुत्रवधू संपत्ति के लालच में उसकी हत्या करना चाहते हैं। आरोप है उसके बेटे और बहू ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।
बालक लापता
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर सैफी कॉलोनी निवासी अहमद अली ने तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र असद मल्हूपुरा निवासी अपने मामा के घर जाने के लिए निकला था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा और लापता हो गया। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बाइक सवार परिवार घायल
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के कस्बा बघरा निवासी सुधीर ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके बहनोई मनोज कुमार, बहन सरस्वती, भांजा रौनक और भांजी गौरी बाइक से मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही वे बुढ़ाना मोड़ पर पहुंचे, एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पूरा परिवार घायल हो गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed