फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धोखाधड़ी करने पर कार्रवाई करें

धोखाधड़ी करने पर कार्रवाई करें

Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी करने  पर कार्रवाई करें
जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई हो
विज्ञापन

ंपुरकाजी। उत्तराखंड के किसानों ने थाने पहुंचकर छह वर्ष पूर्व फर्जी तरीके से किसानों की जमीन को बैंक में बंधक बनवाकर साढ़े तीन करोड़ का कर्जा लेने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे उत्तराखंड के किसान विनोद कुमार और जाबिर अहमद का आरोप है कि तीन आरोपियों ने वर्ष 2012 में एक संस्था बनाकर कस्बा पुरकाजी के बैंक आफ इंडिया के मैनेजर से साठगांठ कर उत्तराखंड के दर्जनों किसानों की करीब 500 बीघा कृषि भूमि को बैंक में बंधक बनवाकर साढ़े तीन करोड़ का कर्जा ले लिया था, जिसमें किसानों की आरसी जारी हो चुकी है। किसानों ने डीएम से मिलकर पूरे प्रकरण से अवगत कराकर आरसी रुकवा रखी है। किसानों ने बताया कि न्यायालय द्वारा आरोपियों के कई बार गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं, मगर पुरकाजी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। किसानों ने इंस्पेक्टर से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।
जेई ने रिपोर्ट दर्ज कराई
पुरकाजी। पुलिस ने विद्युत विभाग के जेई रामनिवास त्यागी की तहरीर पर बृहस्पतिवार को कस्बे के मोहल्ला झोझगान निवासी सईद, नौशाद और नईम और मौहल्ला उत्तरी चमारान निवासी विकास के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 138बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिता में मेधावी पुरस्कृत
चरथावल। किड्स हैवन पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता में मेधावी बच्चों को संस्थापक सत्यप्रकाश धीमान ने आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। इंग्लिश स्पीच में कक्षा छह की तनू, अवनी, अनन्या, हसनैन, कमल, सार्थक, अनुशा, वाष्वी, कक्षा में वृतिका, तनिश, श्रीधर, रिया, उवेश और कक्षा आठ के लक्षिता, श्रुति, प्रियल, पुखराज त्यागी, इशिरता सिंगला, समर्थ त्यागी को पुरस्कृत किया। अंत्याक्षरी में आर्यन धीमान, सुहैल, समीर, निमिश मित्तल और कार्तिक कश्यप को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed