{"_id":"5a6396424f1c1b8e268b5795","slug":"121516475970-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलीरा के पास दलित युवकों पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मलीरा के पास दलित युवकों पर हमला
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में मलीरा गांव के पास कुछ दबंगों ने दो दलित युवकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उससे 2500 रुपये भी लूट लिए। इस मामले को लेकर शहीद उधम सिंह सेना के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं, कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने केे प्रयासरत हैं।
शहर कोतवाली में तहरीर तहरीर देकर जट नंगला निवासी राहुल सिंह पुत्र रामजीलाल ने बताया कि वह चचेरे भाई सचिन के साथ शनिवार सुबह शहर आ रहा था। जब वह मलीरा अड्डे पर पहुंचे तो वहां अपने साथियों के साथ खड़े आशू त्यागी ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में वह घायल हो गए। शोर मचाने पर कुछ लोग वहां आ गए तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप हैै कि हमलावरों ने उनसे 2500 रुपये भी लूट लिए। इस मामले की जानकारी होने पर शहीद उधम सिंह सेना के अध्यक्ष विकास मेडियन, सौरभ तेजियान, रूपचंद आदि ने एसएसपी से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।