फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिला बदर को किया गिरफ्तार

जिला बदर को किया गिरफ्तार

Sun, 14 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
जिला बदर को  किया गिरफ्तार
पुरकाजी। पुलिस ने तीन माह पूर्व जिला बदर किए गए कस्बे के मोहल्ला झोझगान निवासी बल्ला सिंह को शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में थाने पर दर्ज किए गए मुकदमे में आरोपी को 16 अक्टूबर 2017 को जिला बदर किया गया था।
विज्ञापन


विधवा ने मारपीट का आरोप लगाया
पुरकाजी। बिजनौर के ग्राम मानकपुर निवासी पूनम पुत्री राकेश का विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम हरिनगर निवासी काला के साथ हुआ था। करीब एक वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी, जिस पर वह कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार को वह ससुराल आई थी, जहां पर उसकी किसी बात को लेकर ससुरालियों से कहासुनी हो गई थी। इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी। शनिवार को उसके परिजन ग्राम हरिनगर पहुंचे। बाद में वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और तहरीर देकर अपने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने नामजद एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर सांय दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी को रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed