{"_id":"5a429d344f1c1b5c248b4ce5","slug":"121514315060-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिलों के बाल और नाखून के नमूने लिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कातिलों के बाल और नाखून के नमूने लिए
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कातिलों के बाल और नाखून के नमूने लिए
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। लुहारी खुर्द के डबल मर्डर में पुलिस आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत एकत्र करने में जुटी है। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों के बाल और नाख़ून के नमूने लिए हैं। मृतका की स्लाइड की पैथोलॉजिकल रिपोर्ट एवं शॉल का हिस्सा डीएनए टेस्ट के लिए कब्जे में लिया है।
जघन्य हत्याकांड में पुलिस पकड़ में आए आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में फूंक फूंक कर कदम रख रही है। सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों और मृतका का डीएनए टेस्ट कराने के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। हत्याकांड का खुलासा होने के बाद मुकदमे में गैंगरेप एवं एससी-एसटी एक्ट की धाराओं का इजाफा कर दिया गया है। जिस वजह से विवेचना थाना प्रभारी से सीओ सदर ने ग्रहण कर ली है। गांव में पीड़ित परिजन की बस्ती में फिलहाल पीएसी तैनात है।
सिलेंडर में आग से अफरातफरी मची
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। परिजनों द्वारा आग लगे सिलेंडर को घर से बाहर फेंककर बड़ा हादसा होने से टल गया।
कुटेसरा गांव में पुलिस चौकी के निकट आशीष का मकान है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घर में खाना बनाते वक्त अचानक गैस के पाइप ने लीक होने के कारण आग पकड़ ली। पाइप से आग सिलेंडर तक पहुंच गई। परिजन घबरा गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजनों ने आग लगे सिलेंडर को बाहर फेंक दिया। ग्रामीणों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। सूचना पर जिला मुख्यालय से दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। थाना प्रभारी जीसी शर्मा ने बताया कि आग लगने के बावजूद ग्रामीणों के प्रयास से सिलेंडर फटने से बच गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।