{"_id":"59c021954f1c1b1c688b556c","slug":"121505763733-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, महिला समेत 6 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, महिला समेत 6 घायल
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों मेें संघर्ष, महिला समेत छह घायल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बाइक की साइड लगने के विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। हमले में दोनों पक्षों से महिला समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव जसौला में गांव निवासी अमित पुत्र ओमपाल बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में अर्जुन पुत्र ओमप्रकाश खड़ा था। बाइक की टक्कर अर्जुन को लग गई। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी व डंडे चल गए। हमले में दोनों पक्षों से सुषमा, प्रदीप, मांगे समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों को मामूली चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।