{"_id":"59778ef44f1c1b6e6c8b466d","slug":"121501007604-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
मुजफ्फरनगर। पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने घर में घुसकर विवाहिता से रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता पर हमला कर उसे घायल कर दिया। तहरीर मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर में बताया कि गत दिवस उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। पड़ोस में रहने वाला दूसरे संप्रदाय का एक युवक उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी को बदनीयती से दबोच लिया। आरोपी ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए। विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें उसकी पत्नी घायल हो गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।