फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दुकान में घुसकर दो पक्षों में मारपीट, दो व्यापारी घायल

दुकान में घुसकर दो पक्षों में मारपीट, दो व्यापारी घायल

Sun, 19 May 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
दुकान में घुसकर दो पक्षों में मारपीट, दो व्यापारी घायल
दुकान में घुसकर दो पक्षों में मारपीट, दो व्यापारी घायल
विज्ञापन

चरथावल। चरथावल में प्लाट की मुकदमेबाजी की रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट में दो व्यापारी घायल हो गए। गंभीर हालत में एक व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

चरथावल कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान शर्की निवासी निवासी नरेश कंसल और महाब्राहणान सुभाष सिंघल के बीच रोहाना बस स्टैंड के निकट स्थित प्लाट को लेकर विवाद विचाराधीन है। रविवार सुबह एक पक्ष द्वारा प्लाट में रेत डालने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ने पर हुई मारपीट में दोनों पक्ष से एक-एक व्यापारी घायल हो गया। थाने में पीड़ित नरेश कंसल ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह 8.50 पर विपक्षी सुभाष समेत पांच आरोपी उनकी दुकान में घुस आए। सभी आरोपियों ने एक राय होकर लाठी डंडों और हथोड़े से उनके पुत्र अमित कंसल पर हमला बोल दिया। उसे मौके से उठाकर अपनी दुकान में ले जाकर मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरी ओर, विपक्षी अनुज की तरफ से दर्ज मुकदमे में विपक्षी पार्टी के घायल अमित, गौतम और नरेश समेत चार के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि अमित की पड़ोस में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। वह विवादित प्लाट पर सुबह करीब 9.00 बजे रेत का ट्रक उतरवा रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने उनकी दुकान में घुसकर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें अनुज घायल हो गया। घायल अनुज को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed