{"_id":"5cdc5e39bdec22074618a8ea","slug":"11557945913-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा नेता की इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता की इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक
पुरकाजी। तीन दिनों से तीन भाइयों को हिरासत में लेकर थाने में बैठाने को लेकर भाजपा नेता की एसएसआई से नोकझोंक हो गई। इस पर पुलिस ने तीनों भाइयों का शांतिभंग में चालान कर दिया। मामले में पुलिस कारगुजारी की शिकायत विधायक प्रमोद ऊंटवाल समेत अधिकारियों से की गई है।
कस्बे के मोहल्ला जाटान निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन दिन पूर्व उसके देवर को हिरासत में लिया था। इस दौरान दूसरे भाई महबूब व आशिफ भी उसे छुड़ाने थाने पहुंच गए। पुलिस ने तीनों भाइयों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। बुधवार को तीन दिनों से थाने में बैठाने की शिकायत पर भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर थाने पहुंचे। उन्होंने तीनों को निर्दोष बताते हुए छोड़ने की मांग की। भाजपा नेता की एसएसआई से नोकझोंक हुई। पुलिस ने तीन दिनों से थाने पर बैठाए गए तीनों भाइयों का शांतिभंग में चालान कर दिया। भाजपा नेता का आरोप है कि इस मामले में शिकायत करने वाली महिला ने फैसलानामा भी थाने में जमा कर दिया था, लेकिन एसएसआई हिरासत में लिए तीनों लोगों को छोड़ने को तैयार नहीं हुए। उधर, एसएसआई ने आरोप को नकारते हुए कहा कि मकान विवाद में झगड़े की आशंका के चलते चालान किया गया है। उधर, मामले की शिकायत पर विधायक प्रमोद ऊंटवाल विधायक ने कोतवाल को फोन किया, लेकिन तब तक पुलिस मामले में चालान कर चुकी थी।