{"_id":"5ca3aa5dbdec2214607935d4","slug":"11554229853-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे से लाखों रुपयों के माल से लदा ट्रक गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे से लाखों रुपयों के माल से लदा ट्रक गायब
विज्ञापन
हाईवे से लाखों रुपयों के माल से लदा ट्रक गायब
खतौली। दिल्ली-देहरादून हाईवे से रुड़की में लाखों रुपयों की कीमत के माल से लदा ट्रक चालक सहित गायब हो गया। चालक को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। माल दिल्ली से रुड़की जा रहा था। दिल्ली पुलिस चालक और माल से लदे ट्रक को तलाश कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने हाईवे पर कई स्थानों पर लोगों से ट्रक के बारे में पूछताछ की। ट्रक और चालक का अभी तक कहीं पता चल सका है।
दिल्ली के करोलबाग निवासी ट्रांसपोर्टर सरदार दिलीप सिंह पुत्र सरदार हरबंश सिंह के यहां से दिल्ली के रहने वाले चालक सतबीर सिंह पुत्र तिलकराम ट्रक में लाखों रुपयों की कीमत का माल लादकर सोमवार की सुबह रुड़की में माल उतारने के लिए चला था। देर रात तक भी ट्रक रुड़की नहीं पहुंचा। रास्ते में ही हाईवे से माल से लदा ट्रक चालक सहित गायब हो गया। ट्रांसपोर्टर ने इसकी सूचना दिल्ली में पुलिस को दी। मंगलवार को ट्रांसपोर्टर सरदार दिलीप सिंह अपने साथ दिल्ली पुलिस को लेकर हाईवे पर मेरठ, दौराला, खतौली, मंसूरपुर क्षेत्र में पहुंचा। दिल्ली पुलिस ने ट्रक की तलाश में कई स्थानों पर लोगों से पूछताछ भी की। पूछताछ के बावजूद ट्रक और चालक का कहीं पता नहीं चला सका है।