फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगरपालिका के लेखाधिकारी और सहायक स्टेशन मास्टर के बीच मारपीट

नगरपालिका के लेखाधिकारी और सहायक स्टेशन मास्टर के बीच मारपीट

Fri, 29 Mar 2019 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका के लेखाधिकारी और सहायक स्टेशन मास्टर के बीच मारपीट
देवबंद (सहारनपुर)। रेलवे स्टेशन पर टिकट विंडों नहीं खुली होने की शिकायत लेकर पहुंचे नगरपालिका के मुख्य लेखाधिकारी और सहायक स्टेशन मास्टर के बीच तीखी नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। इस घटना से गुस्साए नगरपालिका के कर्मचारियों ने स्टेशन पर जाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद में लेखाधिकारी ने जीआरपी चौकी पर तहरीर दी।
विज्ञापन

नगर पालिका में तैनात मुख्य लेखाधिकारी एसके जैन शुक्रवार को गाजियाबाद जाने के लिए परिवार के साथ रेलवे स्टेशन गए थे, लेकिन स्टेशन पर एक टिकट विंडो खुली होने से वहां भीड़ लगी थी, जबकि दूसरी खिड़की बंद थी। जिस पर एसके जैन ने सहायक स्टेशन मास्टर शादाब अली के पास जाकर इसकी शिकायत की। बकौल मुख्य लेखाधिकारी जब उन्होंने शादाब अली से अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए शिकायत पुस्तिका मांगी तो आरोप है कि वह तैश में आ गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिसके चलते उनकी पत्नी डर के मारे सहम गई। वहीं, मारपीट की जानकारी मिलते ही पालिका के कर्मचारी एकत्र होकर स्टेशन पर पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, हंगामे की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। बाद में लेखाधिकारी एसके जैन ने सहायक स्टेशन मास्टर के खिलाफ जीआरपी पुलिस चौकी में तहरीर दी, जबकि सहायक स्टेशन मास्टर शादाब अली ने मारपीट की घटना से इंकार किया। उधर, इस मामले में स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने कहा कि मारपीट का कोई मामला नहीं हुआ है। हां कुछ कहासुनी हुई थी। जिस पर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed