{"_id":"5c4f57cfbdec224c7f23c1bb","slug":"11548703695-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में जांच टीम के समझ मारपीट, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में जांच टीम के सामने मारपीट
विज्ञापन
मोरना। ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश पर पहुंची टीम के जिला विकास अधिकारी द्वारा सड़क निर्माण कार्यों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान शिकायतकर्ता व प्रधान पक्ष में कहासुनी हो गई। आरोप प्रत्यारोप के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसआई राजकुमार राणा ने बताया कि निर्माण कार्यों की जांच पड़ताल को लेकर अब्दुस्समद पक्ष व प्रधान पक्ष में मारपीट हुई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जिला विकास अधिकारी मोतीलाल व्यास ने बताया कि विकास कार्यों की जांच कर उनकी टीम वापस लौट रही थी। तभी दो पक्षों में मारपीट हो गई कार्यों का मूल्यांकन कर जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। वहीं, घटना को लेकर गांव में तनाव की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।