फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उतराखंड क्रिकेट टीम में चयन के नाम पर हड़पे 15 लाख रुपये

उतराखंड क्रिकेट टीम में चयन के नाम पर हड़पे 15 लाख रुपये

Tue, 29 Jan 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड क्रिकेट टीम में चयन के नाम पर हड़पे 15 लाख रुपये
देवबंद (सहारनपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट के बेटे से उत्तराखंड क्रिकेट टीम में चयन कराने के नाम पर एक व्यक्ति ने 15 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट संजय शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बेटे हिमांशु क्रिकेट का खिलाड़ी है, वह पिछले काफी समय से उत्तराखंड क्रिकेट टीम में शामिल होने के प्रयास कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान उसकी मुलाकात उत्तराखंड के एक व्यक्ति से हुई। जिसने उसे आश्वासन दिलाया कि वह उसके बेटे का उत्तराखंड क्रिकेट टीम में चयन करा देगा जिसके लिए उसे 15 लाख रुपये देने होंगे। आरोप है कि उस पर भरोसा कर उन्होंने अलग अलग तारीखों में उसे मांगी गई रकम दे दी। लेकिन काफी दिन गुजरने के बाद भी उसने टीम मेें बेटे का चयन नहीं कराया। जिसके चलते उन्होंने उससे दी गई रकम वापस मांगी तो वह टाल मटौल करने लगा। दबाव बनाने पर उसने रकम वापस देने से इंकार कर दिया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। संजय ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मदरसे में छात्रा को यातनाएं देने के मामले में महिला समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। छात्रा को यातनाएं देने के मामले में पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर एक महिला समेत दो लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली के एक मोहल्ला निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में पठानपुरा स्थित जामिया इल्हामिया मदरसातुल बनात में पढ़ रही बेटी को संचालिका के पुत्र अरशी और महिला रुही के द्वारा यातनाएं देने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रास्ता देने के विवाद में 9 वीं कक्षा के छात्र की साथ मारपीट, तहरीर दी
देवबंद। कालेज से घर जा रहे दो लोगों ने रास्ता देने को लेकर नौवीं कक्षा के छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया। छात्र के भाई ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

न्यामतपुर गांव निवासी मुकेश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि छोटा भाई एचएवी इंटर कालेज में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। सोमवार को वह कालेज से घर लौट रहा था। जब वह गांव में पहुंचा तो वहां कुछ लोगों की भीड़ लगी हुई थी। जब उसने रास्ता देने को कहा तो गांव के दो लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि उन्होंने उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed