{"_id":"5bccd129bdec226974556e52","slug":"11540149545-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक के बाद जबरन बनाए शारीरिक संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन तलाक के बाद जबरन बनाए शारीरिक संबंध
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक के बाद भी शौहर ने बनाए विवाहेतर संबंध
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव निवासी विवाहिता ने विदेश में रह रहे शौहर पर पहले वीडियो कॉलिंग के जरिये तीन तलाक देने और फिर घर लौटकर जबरन विवाहेतर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि शौहर के दुष्कर्म से गर्भवती होने के बाद उस पर जबरन ननदोई या देवर से हलाला करने का दबाव डालने के साथ ही गर्भपात कराने का भी प्रयास किया गया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
तीन तलाक का सनसनीखेज मामला शहर से सटे दो गांवों का है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह सात दिसंबर 2017 को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुआ था। शादी के एक माह बाद ही शौहर नौकरी करने के लिए पहले कतर और फिर वहां से फ्रांस चला गया। आरोप है कि शौहर के विदेश जाने के साथ ही ससुराल में उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इसी दौरान 25 जुलाई 2018 को शौहर ने विदेश से वीडियो कॉलिंग कर उसे तीन बार तलाक देते हुए अपनी जिंदगी से खारिज कर दिया। इसकी शिकायत पीड़िता ने मायके वालों को दी तो उनके पहुंचने पर ससुराल पक्ष ने तीन तलाक दिए जाने को झुठलाते हुए विवाहिता को अपने घर पर ही रोके रखा। पीड़िता का कहना है कि नौ अगस्त को शौहर विदेश से घर लौट आया, जिसके बाद उसने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए जबरन उसके साथ विवाहेतर संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। विवाहिता के गर्भवती होने पर आरोपियों ने उस पर ननदोई या देवर से हलाला करने का दबाव डाला, जिससे इंकार करने पर जबरन गर्भपात कराने का प्रयास किया गया। इसी दौरान पीड़िता दस अक्तूबर को किसी तरह ससुराल पक्ष के चंगुल से छूटकर मायके पहुंच गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने रविवार को थाने पहुंचकर आरोपी शौहर के साथ ही ससुराल पक्ष के खिलाफ भी तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अगवा युवती बरामद, आरोपी दबोचा
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती मेरठ के युवक के साथ प्रेमप्रसंग के चलते एक युवक के साथ फरार हो गई थी। युवती के परिजनों ने अपहरण के आरोप में युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी थी। शनिवार देर रात पुलिस ने युवक-युवती को बरामद कर लिया, जिन्होंने कोर्ट मैरिज कर लेने की जानकारी देते हुए कोर्ट द्वारा दिए गए सुरक्षा संबंधी आदेश भी प्रस्तुत किए। इस पर पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों को बुलाने के बाद उनकी मर्जी से भेज दिया।