{"_id":"5b7db51742c79246361b1084","slug":"11534965015-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ जवान के खाते से हजारों उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईएसएफ जवान के खाते से हजारों उड़ाए
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक के खाते से नगदी उड़ाई
मुजफ्फरनगर। शांतिनगर निवासी सीआईएसएफ जवान के बैंक खाते से शातिरों ने इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए हजारों की नगदी साफ कर दी। उधर, एक अन्य युवक के खाते से भी पिन नंबर पूछकर हजारों रुपये उड़ा लिए गए।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर निवासी अभिषेक ने तहरीर देकर बताया कि उसके पिता राजेंद्र सिंह सीआईएसएफ में हैं और फिलहाल नई दिल्ली में तैनात हैं। उनका एसबीआई में बैंक खाता है। पीड़ित के अनुसार राजेंद्र सिंह के बैंक खाते से पिछले दिनों 11 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज मोबाइल पर आया। जब उसने बैंक पहुंचकर इस संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर खाते से रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, अनुराग नामक युवक ने भी मंडी थाने में तहरीर देकर शातिरों पर उसे फोन पर एटीएम का पिन व पासवर्ड पूछकर करीब चार हजार रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
ऑफिस में घुसकर किया हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी राशिद ने तहरीर देकर बताया कि उसका पार्टनर सलीम के साथ मोहल्ले में ही ऑफिस है। पीड़ित के अनुसार वे दोनों मंगलवार शाम के समय अपने ऑफिस में मौजूद थे। आरोप है कि लद्दावाला के ही सरफराज, सरफू व नौशाद ने ऑफिस में घुसकर उन पर हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।