{"_id":"5b48fa7c4f1c1b45748b4763","slug":"11531509372-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
मोरना। गांव भेड़ाहेड़ी में एक युवक ने नशे में उत्पात मचाते हुए धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की कोशिश की, जिसको लेकर हंगामा हो गया। प्रधान की सूचना पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। मंदिर के पुजारी ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।
भोपा के गांव भेड़ाहेड़ी में प्राचीन शिव मंदिर में बृहस्पतिवार रात दीपक पुत्र राजवीर यादव ने नशे में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान आरोपी ने नशे में मंदिर के अंदर तोड़फोड़ की कोशिश की। पुजारी हरिदास के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। ग्राम प्रधान संजीव यादव ने मामले की सूचना पुलिस को दी। भोपा थाना प्रभारी डा. बीपी सिंह यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक कई बार शराब के नशे में मंदिर में तोड़फोड़ का प्रयास कर चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।