{"_id":"5b36826f4f1c1b36208b5cb9","slug":"11530298991-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण के मामले में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के अपहरण के मामले में युवक गिरफ्तार
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। पुलिस ने किशोरी के अपहरण के एक आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव से किशोरी लातपा हो गई थी। परिजनों ने शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सोरम निवासी आरोपी बिट्टू उर्फ बलवीर एवं उसके परिजनों समेत चार के खिलाफ नाबालिग लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने फोन की लोकेशन के आधार पर उसे पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से किशोरी बरामद कर ली गई। बताया कि आरोपी बिट्टू पंजाब में शहीद भगत सिंह नगर के क्षेत्र में एक ईट भट्ठे पर काम करता था। पीड़िता भी परिवार के साथ उसी ईट भट्ठे पर काम करती थी। वहीं दोनों के बीच संबंध बने थे। शुक्रवार को किशोरी का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने बताया कि किशोरी के कोर्ट में बयान कराएं जाएंगे। उधर, चरथावल पुलिस ने रसुलपुर गांव में हुए दो पक्षों में मारपीट और संघर्ष के मामले में दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गांव का नितिन पर छेड़छाड़ और दूसरे पक्ष के रामकिशोर का मारपीट के आरोप में चालान किया गया है।